Top 5 Upcoming Biggest Movies In 2024Top 5 Upcoming Biggest Movies In 2024

Top 5 Upcoming Biggest Movies In 2024 | 2024 मे रिलीज होने वाली पांच सबसे बड़ी मूवी : साल 2023 बॉलीवुड सिनेमा के लिए बहुत ही लकी साबित हुआ है। इस साल बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड को कई सारी बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी मिली है। 2023 की बात की जाए तो इस साल शाहरुख खान की पठान और जवान मूवी ने कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके अलावा इस साल सनी देओल की गदर 2 मूवी के साथ-साथ रणबीर कपूर की एनिमल मूवी कई सारे रिकॉर्ड बना रही है।

साल 2024 में बहुत सारी फिल्में रिलीज होने को बाकी है। कुछ ऐसी मूवी है जिनका बजट 200 करोड़ से लेकर 300 करोड़ तक का है। अगर आप भी बॉलीवुड मूवी देखना पसंद करते हैं और आप जानना चाहते हैं कि साल 2024 में कौन-कौन सी मूवी रिलीज होगी। आपके यहां पर साल 2024 में रिलीज होने वाली टॉप 5 मूवी के बारे में जानकारी देंगे। 2024 में यह पांच ऐसी मूवी होगी जिनको सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इतना ही नहीं यह सभी मूवी बड़ी बजट की है जिनको फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सिनेमा को भी बेसब्री से इंतजार है।

Top 5 Upcoming Biggest Movies In 2024

Pushpa 2 ( पुष्पा 2 )

साउथ इंडियन के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड मूवी पुष्पा 2 के रिलीज होने का सभी फैंस इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा मूवी सुपरहिट रही थी आप सभी लोग इस मूवी के दूसरे पार्ट के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। जिस तरह से इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई सारे रिकॉर्ड तोड़े थे उसको देखते हुए एक बार फिर से यह मूवी 2024 में कई सारी रिकॉर्ड बनाने को तैयार खड़ी है।

69वें नेशनल अवॉर्ड में अल्लू अर्जुन को पुष्पा मूवी के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया है। इस नेशनल अवार्ड प्रोग्राम में पुष्पा 2 मूवी की कुछ झलकियां भी देखने को मिली थी। पुष्पा 2 मूवी रिलीज की बात की जाए तो इस मूवी को 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा। इस बात की कंफर्म खुद पुष्पा मूवी मेकर्स की तरफ से किया गया है।

Fighter ( फाइटर )

सोशल मीडिया पर फाइटर मूवी के टीजर रिलीज होने के बाद अब लोग इस मूवी के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फाइटर मूवी के टीचर में जिस तरह से रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण के फाइटर जेट की थोड़ी सी झांकियां देखने को मिली है उसको देखने के बाद हर कोई फैंस इस मूवी के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। फाइटर मूवी पूरी तरह से देशभक्ति पर बनी हुई है।

फाइटर मूवी को एयरफोर्स के जवानों पर बनाया गया है और इस मूवी में आपको फाइटर जेट के माध्यम से दुश्मनों के साथ कैसे जंग लड़ी जाती है इसके बारे में यह मूवी बनी हुई है। इस मूवी को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। फाइटर मूवी 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। 200 करोड़ की बजट में बनी इस मूवी से लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीद है।

Mogul ( मोगुल )

साल 2024 में आमिर खान Mogul Movie के साथ बॉक्स ऑफिस पर कम बैक करने वाले हैं। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा 2023 में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन भी किया था। यह मूवी एक बायोग्राफी मूवी है जो की टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के ऊपर बनेगी। इस मूवी में गुलशन कुमार जैसे बड़े स्टार भी नजर आएंगे।

इस मूवी के प्रोड्यूसर गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार हैं, वही इस मूवी को सुभाष कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं। इस मूवी के लिए पहले अक्षय कुमार को साइन किया गया था लेकिन कुछ मतभेद की वजह से अक्षय कुमार की जगह आमिर खान को साइन किया गया है। यह मूवी पूरी तरह से गुलशन कुमार के ऊपर बनाई गई है। आमिर खान इसके पहले दंगल मूवी में बायोग्राफी मूवी पर काम कर चुके हैं।

Singham Again ( सिंघम अगेन )

साल 2024 की बात की जाए तो इस साल अजय देवगन की एक और सबसे बड़ी मूवी सिंघम अगेन रिलीज होगी। सिंघम अगेन का फर्स्ट लुक 2023 में देखने को मिला था और अब इस मूवी की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। साल 2024 में बॉलीवुड फैंस को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि अजय देवगन की सिंघम के पहले और दूसरे पार्ट दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहे थे।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही सिंघम अगेन मूवी को लोग बेसब्री से रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। सिंघम अगेन मूवी में बहुत कुछ अलग देखने को मिलने वाला है। इस मूवी में आपको अजय देवगन रणबीर कपूर के साथ-साथ करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण का पुलिस कॉप के फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। सिंघम अगेन मूवी को रिलीज 15 अगस्त 2024 में की जाने की संभावना है।

Bade Miyan Chote Miyan ( बड़े मियां छोटे मियां )

साल 2024 मे अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी रिलीज होने वाली बड़े मियां छोटे मियां मूवी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। इस मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है और बहुत जल्दी इस मूवी का टीचर रिलीज होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि रितिक रोशन की फाइटर मूवी के बाद इस मूवी का टीजर रिलीज किया जाएगा।

By admin

3 thoughts on “Top 5 Upcoming Biggest Movies In 2024 | 2024 मे रिलीज होने वाली पांच सबसे बड़ी मूवी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *